By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन, 20 जनवरी को संभालेंगे पदभार

Swatva
Last updated: January 14, 2026 2:19 pm
By Swatva 236 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्रीगण, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Contents
लगातार पांच बार विधायक29 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरेराष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता हैअध्यक्ष पद के लिए पात्रता की प्रमुख शर्तें—
- Advertisement -

खरमास समाप्त होने के बाद नितिन नवीन मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की जगह लेंगे। जे.पी. नड्डा पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने वाले नेताओं में शामिल रहे हैं। नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही पार्टी नेतृत्व का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त रहा है, ऐसे में 20 जनवरी को होने वाला अध्यक्ष पद का चुनाव औपचारिकता मात्र माना जा रहा है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन 46 वर्ष की उम्र में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्थन के साथ उनकी नियुक्ति को संगठन में बड़े बदलावों का संकेत माना जा रहा है।

19–20 जनवरी को होगी चुनावी प्रक्रिया

भाजपा सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 19 और 20 जनवरी को संपन्न होगी।

- Advertisement -

19 जनवरी: नामांकन प्रक्रिया

20 जनवरी: चुनाव एवं औपचारिक घोषणा

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी और संगठन के कुल 10 वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के प्रस्तावक होंगे। अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। यदि नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं तो उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। 2029 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकाल बढ़ाए जाने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

लगातार पांच बार विधायक

नितिन नवीन को 15 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, हालांकि खरमास के कारण उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार बाद में संभाला। 45 वर्षीय नितिन नवीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से 2006, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं में रहे हैं।

29 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे

भाजपा सूत्रों के अनुसार संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया 37 में से 29 राज्यों में अंतिम चरण में पूरी हो चुकी है। इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी उनके पक्ष में अलग से नामांकन प्रस्तुत करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है

भाजपा के संविधान की धारा-19 के तहत राष्ट्रीय एवं प्रदेश परिषद के सदस्यों से बना इलेक्टोरल कॉलेज राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है।

अध्यक्ष पद के लिए पात्रता की प्रमुख शर्तें—

कम से कम 15 वर्ष से पार्टी का प्राथमिक सदस्य होना अनिवार्य, इलेक्टोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्यों का प्रस्तावक होना आवश्यक नामांकन, मतदान और दिल्ली में मतगणना के बाद अध्यक्ष की घोषणा की जाती है। पार्टी के नियमों के अनुसार कोई भी पात्र सदस्य अधिकतम दो लगातार तीन-तीन वर्ष के कार्यकाल तक अध्यक्ष रह सकता है। यदि नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो इस पद को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लग जाएगा।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: barh, barh khabar, Barh news, BJP, नितिन नबीन, नितिन नबीन bjp, बाढ़, बाढ़ खबर, बाढ़ न्यूज, बीजेपी खबर, भाजपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
पप्पू यादव, फेसबुक लाइव, Z+ सिक्योरिटी, खुद को धमकी, पारा हाई, CBI से जांच, इस्तीफा दे दूंगा
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा मौत मामला : सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा, नर्स का ऑडियो जारी कर उठाए सवाल

पटना/पूर्णिया : नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?