नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडावर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गयी छापामारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।चोरी के आरोप में चोरी की मोटरसाइकल के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एस आई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट हाइवे 70 खटांगी मोड के समीप से एक चोरी की मोटरसाइकल के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिकय हिरासत में भेज दिया। आरोपित गया जिला के टनकुप्पा थाना क्षेत्र बरतारा गांव निवासी रणधीर कुमार व रमेश कुमार के रूप पहचान किया गया है।
आरोपित ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकल गलैम्बर वाइक को कोड़िया के एक युवक से दस हजार रुपया मात्र में खरीद खरीदा था। थानाध्यक्ष के अनुसार मोटरसाइकल बिक्रेता व खरीदार दोनो के विरुद्ध प्राथमिकि दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरम्भ किया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट