नवादा : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के रजौली पहुंचे । उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने हरदिया पंचायत अंतर्गत फुलवरिया डैम पर पहुंचकर विकास योजनाओं का जायजा लिया। बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित इस खूबसूरत डैम में मछली पालन के साथ ही फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट परियोजना पर काम किया जा रहा है, सीएम ने इसका निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने फुलवरिया डैम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थी। रजौली अनुमंडल के पास चिरैला में हेलीपैड बनाया गया था। मुख्यमंत्री ने रजौली में अलग-अलग जगहों पर जाकर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद किया। जीविका दीदियों ने वहां स्टाल लगा रखा था। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
भईया जी की रिपोर्ट