नवादा : जिले के सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों का हाल बेहाल है। कब किसकी मौत हो जाय कहना मुश्किल है। ऐसा वार्ड के छत का प्लास्टर टूट टूटकर गिरने से हो रहा है। सूचना सदर विधायक विभा देवी को दी गयी है। सदर हॉस्पिटल नवादा में तथाकथित अति आधुनिक वार्ड की छत ताश के पत्ते की तरह गिर रही है । भर्ती मरीजों में दहशत है।
दूसरी ओर वार्ड के स्पेशल कमरे में स्टाफ के लिए साफ सफाई और एसी की सुविधा बहाल है। विधायक विभा देवी ने देखा हॉस्पिटल का बुरा हाल है। सूचना के आलोक में पहुंची विधायक विभा देवी ने पदाधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई है। बावजूद हालात में सुधार हो भी पायेगा कहना मुश्किल है। हालात यही रहा तो कब किसकी छत का प्लास्टर गिरने से मौत हो जाय कहना मुश्किल है।
भईया जी की रिपोर्ट