By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले में धान रोपाई में आई तेजी, बारिश का साथ मिलने से किसान गदगद

Swatva
Last updated: August 1, 2025 4:22 pm
By Swatva 448 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में धान आच्छादन की गति जोरों पर है। अब तक लक्ष्य का लगभग आधा से अधिक आच्छादन हो चुका है। जिले में 47.43 फीसदी धान आच्छादन अब तक किया जा चुका है। 87769.169 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक जिले में 41635.876 हेक्टेयर में धान रोपाई कर ली गयी है।

Contents
बारू का मिल ऊ साथसभी प्रखंडों में काफी तेजी से जारी है धान आच्छादन कार्यअब तक 325.7 एमएम बारिश हुई जुलाई माह में
- Advertisement -

बारू का मिल ऊ साथ

जिले के किसानों को बारिश का बेहतर तरीके से साथ मिलने के कारण धान आच्छादन कार्य परवान पर है। जिले में अबतक 315.7 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षापात से 54.1 एमएम अधिक है। जुलाई माह में 261.60 एमएम बारिश की जरूरत होती है। बीच में कुछ दिनों तक बारिश की मात्रा थोड़ी कम जरूर हुई थी, लेकिन हालिया दिनों में एक बार फिर से परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई रहीं। अच्छी बात यह है कि अभी भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

सभी प्रखंडों में काफी तेजी से जारी है धान आच्छादन कार्य

जिले के सभी प्रखंडों में धान आच्छादन का कार्य काफी तेजी से जारी है। जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अकबरपुर प्रखंड में 61.94 प्रतिशत, गोविंदपुर में 61.33, हिसुआ प्रखंड में 44.07, काशीचक में 66.23, कौआकोल में 44.48, मेसकौर में 31.29, नारदीगंज में 40.72, नरहट में 60.14, नवादा सदर में 36.73, पकरीबरावां में 38.78, रजौली में 41.07, रोह में 34.70, सिरदला में 32.68 तथा वारिसलीगंज प्रखंड में अब तक 73.2 प्रतिशत धान आच्छादन हो चुका है। इस प्रकार, समग्र रूप से जिले में 87604 हेक्टेयर की जगह वर्द्धित लक्ष्य की ओर जिले के किसान अग्रसर हैं।

अब तक 325.7 एमएम बारिश हुई जुलाई माह में

जिले में जुलाई माह में अब तक 325.7 एमएम बारिश दर्ज की गयी है। जुलाई माह में औसत वर्षापात 261.60 एमएम है और इस लिहाज से हर दिन औसतन 8.72 एमएम बारिश जरूरी है। ऐसे में अब तक हुई बारिश बेहद अच्छी कही जा सकती है। अकबरपुर प्रखंड में 28 दिनों की बारिश में 427.4 एमएम, गोविंदपुर में 28 दिनों की बारिश में 293.2, हिसुआ में 28 दिनों की बारिश के बीच 326.2, काशीचक में 21 दिनों में 176.0, कौआकोल में 23 दिनों में 244.8, मेसकौर में 28 दिनों मे 322.6, नारदीगंज में 26 दिनों में 294.8, नरहट में 24 दिनों में 236.4, नवादा सदर में 29 दिनों में 472.4, पकरीबरावां में 27 दिनों में 414.0, रजौली में 27 दिनों में 403.0, रोह में 29 दिनों में 263.4, सिरदला में 27 दिनों में 320.4 तथा वारिसलीगंज प्रखंड में 21 दिनों में 225.2 एमएम वर्षापात दर्ज की गयी है। इस प्रकार, जिले भर में कुल 29 दिनों में 4419.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी है। केवल गुरुवार की रात्रि साढ़े बारह बजे तक 18.2 एमएम बारिश दर्ज की गयी है, जो किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। चूंकि अभी मानसून लगातार सक्रिय है, इसलिए किसान काफी संतुष्ट दिख रहे हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

महाराष्ट्र, TET, पेपरलीक, मास्टरमाइंड, बिहारी, पत्नी, पटना, गिरफ्तार
बिहारी ही निकला महाराष्ट्र TET पेपरलीक का मास्टरमाइंड, पत्नी पटना से गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश शिक्षा
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

महाराष्ट्र, TET, पेपरलीक, मास्टरमाइंड, बिहारी, पत्नी, पटना, गिरफ्तार
बिहारी ही निकला महाराष्ट्र TET पेपरलीक का मास्टरमाइंड, पत्नी पटना से गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश शिक्षा
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई

अरवल - सदर प्रखंड के ग्राम प्रसादी इंग्लिश निवासी एवं पूर्व मुखिया…

By Swatva
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
बिहारी समाज

BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन

बिहार के छात्रों में बेचैनी है। सरकार द्वारा चुनाव पूर्व वोट के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना इंतजार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?