नवादा : अपराधियों में पुलिस का भय पूर्णतः समाप्त हो गया है। तभी तो पहले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में नीतीश कुमार फिर रजौली के बीजवन और अब नारदीगंज प्रखंड में एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान जोराबर बीघा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान के बेटे सोनू कुमार(19) के रूप में की गयी है।शव सोमवार की सुबह बधार में मिला।
सोनू रविवार रात 8:30 बजे अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। सुबह गांव के बधार से शव बरामद किया गया। सूचना के आलोक में पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने हत्या कर शव को बधार में फेंके जाने की आशंका जताई है।
एफएसएल की टीम कर रही जांच
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पुलिस मामले की अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट