नवादा : व्यवहार न्यायालय में तब सनसनी फ़ैल गई जब पुलिस और कोर्ट पेशकार के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। कोर्ट पेशकार नवीन कुमार को एक पुलिस जवान ने थप्पड़ मार दिया। विरोध में तीन घंटे तक न्यायिक कार्य ठप रहा। नवीन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है।का आरोप कि है। पेशकारों ने दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। 3 घंटा के बाद सभी लोग अपने काम पर वापस लौट गए। पेशकार नवीन कुमार को थाना के एसआई निरंजन सिंह के साथ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। अन्य पेशकार भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे। पेशकारों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना से कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ और आम लोगों का काम रुक गया। तीन घंटे बाद कोर्ट के आदेश पर सभी कर्मचारी अपने काम पर लौट आए। सिपाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल पूरे मामला को शांत कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों एक जिम्मेवार पद पर है। दोनों को सम्मान करना चाहिए। जहां तक थप्पड़ की बात सामने निकल कर आई है उसे कहीं से भी उचित नहीं कहा जा सकता। कानून इसकी इजाजत नहीं नहीं देती। किसी की कोई पिटाई नहीं कर सकता है। ऐसा करना मानवाधिकार का उल्लंघन है।
भईया जी की रिपोर्ट