By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सुविख्यात भक्ति गायक दीपक जैन की सुर लहरी से गुलजार हुआ “कुंडलपुर महोत्सव”

Swatva
Last updated: April 5, 2026 3:43 pm
By Swatva 242 Views
Share
3 Min Read
SHARE

– इंडियन आइडल फेम गायिका शीर्षा रक्षित ने भी महोत्सव में लगाया चार चांद

नवादा : अहिंसा एवं शांति के विश्व उद्घोषक जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय राजकीय “कुण्डलपुर महोत्सव-2026” में सुविख्यात भक्ति गायक दीपक जैन ने अपना जलवा बिखेर उपस्थित दर्शकों-श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने भक्ति-गीतों से न केवल बिहार, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले जाने-माने गायक नवादा निवासी दीपक जैन ने अपनी जादुई आवाज में जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर आधारित अपनी प्रस्तुति दी।

- Advertisement -

उन्होंने “हिंसा पीड़ित विश्व राह महावीर की तकता है, वर्त्तमान को वर्द्धमान की आवश्यकता है..” की उत्कृष्ट एवं सारगर्भित प्रस्तुति दे जहां वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर के सिद्धांतों व आदर्शों की प्रसांगिकता से श्रोताओं का साक्षात्कार कराया, वहीं उनकी “हो रही जय-जयकार ओ महावीरा तेरी..” की भव्य प्रस्तुति ने ऐसा शमां बांधा कि महोत्सव पांडाल में मौजूद देश के विभिन्न हिस्सों के श्रोताओं को झूमने व नृत्य करने पर विवश हो गए।

सुर-ताल के अद्भुत संगम के बीच गायक कलाकार दीपक जैन के तरानों पर देश के विभिन्न हिस्सों से महोत्सव में शिरकत करने आये श्रद्धालुओं ने भक्ति गंगा में जमकर डुबकी लगाई। इंडियन आइडियल फेम शीर्षा रक्षित ने अपनी प्रस्तुति से महोत्सव में चार चांद लगाया। कार्यक्रम के अंत में महोत्सव के आयोजक पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं नालंदा जिला प्रशासन की ओर से नंद्यावर्त महल समिति के मंत्री विजय कुमार जैन ने गायक दीपक जैन एवं गायिका शीर्षा रक्षित को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं पर्यटन मंत्री अरूण शंकर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटित राजकीय “कुण्डलपुर महोत्सव-2026” में नालंदा के उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, नजारत डिप्टी कलक्टर साकेत कुमार, कुण्डलपुर नंद्यावर्त महल के मंत्री विजय कुमार जैन, प्रबंधक अनिल कुमार जैन, प्राचीन कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र के प्रबंधक जगदीश जैन, भगवान महावीर प्रथम साधना स्थली के अध्यक्ष अरूण कुमार जैन, नवादा की लक्ष्मी जैन, श्रद्धा जैन, अशोक कुमार जैन, मनोज जैन, श्रुति जैन, श्रेया जैन, मिंटू जैन व शीला जैन के साथ बिहार, झारखण्ड, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक व मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों के श्रद्धालु उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, दीपक जैन, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम
बिहारी समाज
अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम
बिहारी समाज
अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एनएच 20 से अपहृत…

By Swatva

नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर…

By Swatva

अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)

-मजार-ए-मुबारक पर हुई चादरपोशी, देश में अमन-चैन व भाईचारे के लिए मांगी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?