नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के डेरमा और दरियापुर गांवों में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। घटना में लगभग 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
बताया जाता है कि गांव के बधार से आग की उठती लपटें देख गेहूं की खेत की ओर ग्रामीण दौड़ पड़े। लेकिन आग की लपटें इतनी तेजी से आगे बढ़ती देख ग्रामीणों की हिम्मत पस्त हो गयी। ऐसे में देखते देखते करीब सौ बिगहे में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी।
बता दें इस वर्ष की अग्निकांड की सबसे बड़ी घटना है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों व थाने को दे आपदा राहत कोष से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट