नवादा : जिले के गोविंदपुर में हाथियों का कहर लगातार जारी है। फसल तो फसल, पशुओं व मनुष्यों के साथ घरों को निशाना बनाया जा रहा है। थाली थाना क्षेत्र का माधोपुर गांव हाथियों का साफ्ट टारगेट बन गया है। यहां प्रत्येक एक दो दिनों में हाथियों का कहर जारी है।
देर रात एकबार फिर एक घर में जमकर उत्पात मचाया। घर में रहे सारे गाने पीने वाले सामान तो चट कर ही गया घरों में तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया। गौशाला में बंधे पशुओं का भी कहीं अता-पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का ग़ुस्सा भड़क उठा तथा गोविंदपुर-थाली पथ को जामकर कर वन विभाग व जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
बता दें माधोपुर में 8 अप्रैल को हाथियों का झुंड एक महिला समेत गर्भवती गाय की हत्या कर चुका है। इसके पूर्व पांच घरों को ध्वस्त कर सैकड़ों एकड़ गेहूं फ़सल को नष्ट करने के बावजूद वन विभाग की तंद्रा भंग नहीं हो रही है।
भईया जी की रिपोर्ट