नवादा : जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में सीओ उमेश चौधरी, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से भूमि विवाद मामले में पेश किये गये कागजातों का अवलोकन किया। सीओ ने बताया कि गुलाब नगर, सिरदला फुल बगान चौक एवं लौंदडीह से तीन भूमि विवाद मामला को लेकर दोनो पक्षों को नोटिस कर बुलवाया गया। दोनों पक्षों के द्वारा अलग अलग कागजात प्रस्तुत किया गया जिसके अवलोकन से स्पष्ट होता है कि तीनों मामलों में दिये गये कागजात् संदेहास्पद है।
तीनों मामले में दोनो पक्षों को विवादित भूमि से दूर रहने और जब तक मामले का निष्पादन नहीं हो जाय तब तक कोई कार्य नही करने का निर्देश देते हुए मामला उच्च अधिकारी को पत्राचार किया गया है। इस दौरान अंचल अमीन रवी कुमार से भूमि मापी रिपोर्ट पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर नजरी नक्सा को लेकर आवश्यक कागजात की मांग की गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट