नवादा : लोक आस्था और अटूट श्रद्धा के चतुर्दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ के साथ हुई। इस अवसर पर गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक विनीता मेहता जी ने स्वयं छठ व्रत का संकल्प लिया है। उन्होंने पूरी श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ इस महान पर्व का शुभारंभ किया।

लोजपा रामविलास (नवादा) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर विधायक विनीता मेहता ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र और समस्त जिलावासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि लोक आस्था के इस महान पर्व पर उनकी यही कामना है कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी परिवारों पर सदैव बना रहे, हर घर में सुख-समृद्धि आए और जन-जन का जीवन खुशियों से परिपूर्ण हो।
भईया जी की रिपोर्ट

