नवादा : जिले के सिरदला व अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग छापामारी कर लक्जरी वाहन व बाइक जब्त कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। इस क्रम में कारोबारी विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जबकि एक वाहन व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा।इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
बताया जाता है कि सिरदला पुलिस ने फुल बगान चौक के समीप से एक चमचमाती चार पहिया लक्जरी वाहन पर लदी करीब चार सौ नब्बे लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर थाना लाया। छापेमारी के दौरान पुलिस को देख शराब कारोबारी शराब व वाहन छोड़ फरार हो गया। अज्ञात शराब कारोबारी एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम 016 के तहत एफ आई आर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई आरम्भ किया गया। उपरोक्त जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी है।
अकबरपुर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मानडीह जंगल की ओर से अकबरपुर की ओर शराब लदी बाइक प्रस्थान किया है। गश्त पर रहे सअनि हंसदा को छापामारी का निर्देश दिया। छापामार दल ने काजीकटाय चौमुहानी के पास साथ रहे पुरुष व महिला पुलिस बल के साथ जाल बिछाया।
मोटरसाइकिल सवार को आते देख सतर्क पुलिस ने बाइक व शराब छोड़ भाग रहे विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर शराब व बाइक के साथ थाना लाया। तलाशी के क्रम में एक एक लीटर का 110 महुआ शराब पाउच बरामद हुआ। पूछताछ में शराब बेचने का अपराध स्वीकार किया है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट