नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर-नरहट पथ पर सुबह ज्ञान शिखा भारती पब्लिक स्कूल की एक वैन बच्चों को लेकर जाते समय भीषण दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैजुना की ओर से आ रही वैन की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी फतेहपुर-लक्ष्मी बिगहा के बीच सड़क किनारे पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरी।
बाल-बाल बचे बच्चे:– गनीमत रही कि गिरने के बाद गाड़ी चारों पहियों के बल खड़ी रही, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
चालक की लापरवाही:- हादसे के तुरंत बाद चालक मौके की नजाकत देख गाड़ी निकालकर भागने में सफल रहा।
घायल: – स्थानीय लोगों के अनुसार कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
अफरा-तफरी
सूचना मिलते ही बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। चौकीदार के पहुँचने से पहले ही वैन वहाँ से जा चुकी थी। स्कूल वाहनों की बेलगाम रफ्तार मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन को इस पर सख्त रुख अपनाने की जरूरत है। बता दें इसके दो दिन पूर्व गोविंदपुर में स्कूल वाहन के गड्ढे में पलटने से एक बच्ची की मौत हो चुकी है जबकि एक बच्ची अब भी जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। शेष घायलों लगभग 23 का इलाज जारी है।
भईया जी की रिपोर्ट