नवादा : जिला अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20 (पुराना एन.एच.-31) पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिन्हित स्थलों पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
चिन्हित स्थल:-
-अम्बिका बिगहा
-केन्दुआ (धर्मशिला देवी हॉस्पिटल के पास)
-मस्तानगंज (हनुमान मंदिर के पास)
-अमावां मोड़
-बरेव मोड़
-माखर
-नहर पर
-अकौना मोड़
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रतिनिधि, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं NIC के डी.आर.एम. उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट