नवादा : जिले की सिरदला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो स्कूटी वाहन में रखे 120 लीटर महुआ शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कि है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि स्टेट हाइवे 70 गयाजी रजौली मुख्य मार्ग होकर दो नई स्कूटी वाहन के डिक्की में शराब भरकर तस्कर के लिये शराब ले जाया जा रहा है। जिसके बाद एसआई गुड्डू कुमार साह, एस आई संजीत पासवान, प्रभुनाथ झा, मुकेश कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से सडक पर छापेमारी तेज कर दिया।
पुलिस ने कुशाहन डैनी झोड़ महल्ला के पास जाल बिछाया जहां दोनो स्कूटी वाहन व चालक फंस गये। स्कूटी जाँच के दौरान डिक्की से 120 लीटर शराब बरामद हुई । शराब तस्कर संतोष कुमार पिता बाबूलाल प्रसाद ग्राम बगमंदवा, गिरजेश कुमार पिता मुनेश्वर यादव ग्राम पूर्णी बथान, बॉबी कुमार पिता स्वर्गीय मनोज पासवान ग्राम मोरहे सभी थाना गुरपा जिला गयाजी को अवैध शराब के तस्करी करने के आरोप में गिरफ़्तार कर थाना लाया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद उत्पाद अधिनियम 016 के तहत एफ आई आर दर्ज कर तीनो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट