By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

फोरलेन पर गलत दिशा में वाहन चलने बढ़ रही दुर्घटना 

Swatva
Last updated: August 8, 2026 4:05 pm
By Swatva 14 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के फोरलेन मार्ग पर रॉन्ग साइड से हाइवा और अन्य भारी वाहनों के आवागमन के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित लेन की बजाय विपरीत दिशा से गुजर रहे भारी वाहनों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। साथ ही तेज रफ्तार हाइवा के कारण दोपहिया और छोटे वाहन चालकों पर दुर्घटना का खतरा लगातार मंडरा रहा है।

Contents
यातायात नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा जोखिमडिवाइडर कट का कर रहे हैं दुरुपयोगरात में और गंभीर हो जाती है स्थितिसीसीटीवी और नियमित पेट्रोलिंग की मांगसमय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा
- Advertisement -

यातायात नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा जोखिम

बुद्धिजीवियों का मानना है कि फोरलेन का निर्माण सुरक्षित और सुगम यातायात के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन कुछ भारी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से वाहन चला रहे हैं। खासकर हाइवा और अन्य भारी वाहन जब विपरीत दिशा से आते हैं तो सामने से आ रहे छोटे वाहनों को अचानक सड़क के किनारे होना पड़ता है जिससे कई बार दुर्घटना जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

डिवाइडर कट का कर रहे हैं दुरुपयोग

रमेश कुमार, गुड्डू कुमार और राजू कुमार ने बताया कि खखनदुआ से गोपालपुर मार्ग पर गिट्टी लदे हाइवा इन दिनों नोनाई मध्य विद्यालय के पास बने डिवाइडर कट का इस्तेमाल कर शॉर्टकट अपना रहे हैं। इससे न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

रात में और गंभीर हो जाती है स्थिति

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। तेज रफ्तार और वाहनों की तेज रोशनी के कारण सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे वाहनों का समय पर अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है।

- Advertisement -

सीसीटीवी और नियमित पेट्रोलिंग की मांग

बुद्धिजीवियों ने प्रशासन तथा यातायात पुलिस से रॉन्ग साइड से चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फोरलेन पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा

बुद्धिजीवियों का मानना है कि समय रहते समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। बुद्धिजीवियों ने वाहन चालकों से निर्धारित लेन में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील के साथ प्रशासन से रॉन्ग साइड से चलने वाले हाइवा और अन्य भारी वाहनों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada road accident, road accident, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के प्रारूप प्रतिवेदन पर जन सुनवाई आयोजित
बिहारी समाज
एनएच-20 से अतिक्रमण हटने के बाद बेघर हुए परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार, स्थायी जमीन की मांग
बिहारी समाज
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, बारिश में टपकती छत से बड़े हादसे की संभावना 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के प्रारूप प्रतिवेदन पर जन सुनवाई आयोजित
बिहारी समाज
एनएच-20 से अतिक्रमण हटने के बाद बेघर हुए परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार, स्थायी जमीन की मांग
बिहारी समाज
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, बारिश में टपकती छत से बड़े हादसे की संभावना 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
देश-विदेश

बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर

दिल्ली में हाल ही में हुए युवाओं के जंतर मंतर जेन Z…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के प्रारूप प्रतिवेदन पर जन सुनवाई आयोजित

नवादा : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता…

By Swatva
बिहारी समाज

एनएच-20 से अतिक्रमण हटने के बाद बेघर हुए परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार, स्थायी जमीन की मांग

नवादा : NH-20 को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई के बाद सड़क…

By Swatva
बिहारी समाज

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, बारिश में टपकती छत से बड़े हादसे की संभावना 

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र बलिया बुजुर्ग पंचायत की भट्ट बीघा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?