नवादा : जिले के काशीचक प्रखंड क्षेत्र के भौआर गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक की पहचान भौआर गांव के अवधेश प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह खेत में काम कर रहा था इसी दौरान प्यास लगने पर वह पास स्थित एक बोरिंग के समीप पानी पीने गया। वहां बिजली की तार की चपेट में आने से जोरदार करंट लगा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भईया जी की रिपोर्ट