नवादा : पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र “शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र सम्मान का आधार है।” इसी संकल्प के साथ पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के अंतर्गत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। हर विद्यालय में शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साह, आत्मीयता और विश्वास के साथ उनका स्वागत किया। जनसमर्थन स्पष्ट संकेत है कि शिक्षक समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एक मजबूत एवं संवेदनशील नेतृत्व चाहता है।
आज भ्रमण किए गए शिक्षण संस्थान—
गांधी बहुद्देशीय विद्यालय, नवादा
प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा
कन्हाई इंटर स्कूल, नवादा
संवाद के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS), समयबद्ध पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति, शिक्षकों की गरिमा, विद्यालयों के आधारभूत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा।
डॉ. दिव्या ज्योति ने सभी शिक्षक साथियों को आश्वस्त करते हुए कहा
“मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की आवाज़ बनने निकली हूँ। शिक्षक सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा। विधान परिषद में शिक्षक समाज की हर पीड़ा, हर समस्या और हर अपेक्षा को पूरी मजबूती के साथ उठाना ही मेरा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि नवादा में मिला अपार स्नेह और समर्थन यह साबित करता है कि शिक्षक समाज बदलाव चाहता है—ऐसा बदलाव जो केवल वादों तक सीमित न रहे, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को वास्तविक रूप से सुनिश्चित करे।
डॉ. दिव्या ज्योति ने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही इस अभियान की सबसे बड़ी पूंजी है और यही विश्वास उन्हें शिक्षक समाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने की शक्ति देता है। “अब समय है शिक्षक सम्मान की नई पहचान बनाने का, शिक्षा को नई दिशा देने का और शिक्षक समाज को सशक्त प्रतिनिधित्व दिलाने का।” शिक्षक सम्मान • शिक्षा सुधार • सशक्त प्रतिनिधित्व — यही हमारा संकल्प, यही हमारा अभियान।
भईया जी की रिपोर्ट