By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले में 72 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Swatva
Last updated: July 15, 2026 10:22 pm
By Swatva 122 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार द्वार जिले के लिए 72,450 नए राशन कार्डों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिले में प्रतिदिन 2,415 नए राशन कार्ड आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

Contents
प्रखंडवार नए राशन कार्ड निर्माण का लक्ष्य इस प्रकार है:—%कुल लक्ष्य :– 72,450 नए राशन कार्ड
- Advertisement -

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को प्राधिकृत किया जाएगा, जो अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र लाभुकों से संपर्क कर राशन कार्ड निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही पंचायत सचिव, टोला सेवक एवं विकास मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभुकों का राशन कार्ड निर्माण सुनिश्चित कराएंगे।

प्रखंडवार नए राशन कार्ड निर्माण का लक्ष्य इस प्रकार है:—%

नवादा – 12,000

अकबरपुर – 9,000

- Advertisement -

वारिसलीगंज – 7,500

रजौली – 6,000

- Advertisement -

पकरीबरावां – 5,250

सिरदला – 5,250

हिसुआ – 4,500

कौआकोल – 4,500

रोह – 4,200

नारदीगंज – 3,750

गोविन्दपुर – 3,000

मेसकौर – 3,000

नरहट – 3,000

काशीचक – 1,500

कुल लक्ष्य :– 72,450 नए राशन कार्ड

आवेदन के करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है:—

जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित प्रति।

परिवार के मुखिया का स्पष्ट पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।

बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति।

परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति।

आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर।

सक्रिय ई-मेल आईडी।

जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अभियान का सतत अनुश्रवण एवं नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र एवं योग्य लाभुकों की पहचान कर नए राशन कार्ड बनवाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
बिहारी समाज
करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 
बिहारी समाज
जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 
बिहारी समाज
जिले में प्रथम राजकीय डिग्री महाविद्यालय युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
बिहारी समाज
करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 
बिहारी समाज
जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 
बिहारी समाज
जिले में प्रथम राजकीय डिग्री महाविद्यालय युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय…

By Swatva
बिहारी समाज

करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 

- चालक वाहन छोड़ फरार नवादा : जिले में बालू खनन भले…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 

नवादा : जिले के की प्रखंडों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले में प्रथम राजकीय डिग्री महाविद्यालय युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है- जिला पदाधिकारी

अरवल- जिले के प्रथम राजकीय डिग्री महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ, उच्च शिक्षा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?