नवादा : जिले में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 8 साल तक लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक अब निकाह करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि शेखावत बाग निवासी मोहम्मद नवाब खां ने उसे शादी का झांसा दिया था। जब भी उसने शादी के लिए दबाव बनाया, नवाब ने टाल दिया।
हाल ही में जब उसने फिर से शादी करने को कहा, तो नवाब ने साफ मना कर दिया। पीड़िता ने इस मामले में नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट