नवादा : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के द्वारा जिला सचिव राम अक़वाल शर्मा के निर्देशन में छ दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम सोपान शिविर आयोजित किया गया। जिले के बेसिक बुनियादी मध्य विद्यालय नारदीगंज में शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानाध्यापक पल्लवी लिसा ने स्काउट और गाइड प्रार्थना दया कर दान भक्ति से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक पल्लवी लिसा ने कहा कि स्काउट और गाइड से नवाचार ,नई शिक्षा खेल खेल के माध्यम से सिखाया ,साथ ही साथ आत्म निर्भर ,साहस कौशल ,सिखाता है ,जो हमे जीवन भर इसे अनुपालन करे इससे अनुशासन स्वावलंबन चारित्रिक निर्माण,का कार्य करता है। वेडन पावेल का अनुकरण करना चाहिए।
प्रशिक्षण शिविर में,स्काउट और गाइड झंडा गीत,नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना ,प्राथमिक सहायता,उपचार,रस्सी की जानकारी,गांठे,आंदोलन की जानकारी स्वच्छता अभियान,बाल विवाह, एकल यूज प्लास्टिक, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम सिखाया जाता है।स्काउट प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार, मुरली धर राजीव कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राधे कुमार, स्काउट गाइड प्रभारी, पूनम कुमारी, सुगम श्याम, अर्चना शर्मा, योगेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, इमरान खातून, शिक्षक उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट