नवादा : नगर के सद्भावना चौक स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड से फर्जी ऑपरेशन कर पैसे निकालने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित मरीज का कहना है कि वह किडनी स्टोन का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान कार्ड के तहत ऑपरेशन का दावा कर कार्ड से पूरी राशि निकाल ली, लेकिन इलाज के बाद भी मरीज की परेशानी दूर नहीं हुई।
जांच में पता चला कि स्टोन निकाला ही नहीं गया। ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर से न्याय की गुहार लगाई है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रशासन ने जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट