नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के बकसंडा पंचायत की साहेबगंज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की शादी सात साल पहले हिन्दू रीति रिवाज से अर्जुन चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी के साथ हुई थी।
मोतिहारी में परीक्षा देकर घर पहुंची थी महिला, कुछ घंटों बाद मिली मौत की खबर
मृतका के भाई सोनु कुमार ने बताया कि मेरी बहन सुनीता कुमारी की सिपाही भर्ती परीक्षा 18 जून को मेरे साथ मोतिहारी में ले जाकर परीक्षा दिलवाकर आज शाम तीन बजे पहुचा कर जब हम अपने घर सिरदला थाना क्षेत्र के जेहलडीह पहुचे तभी फोन आया कि बहन की हत्या कर दी गयी है। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष अल्का कुमारी ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट