By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

छिनतई कांड से उठा पर्दा, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक के साथ लूटा गया मोबाइल बरामद

Swatva
Last updated: June 11, 2026 12:40 pm
By Swatva 188 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई एक बाइक तथा लूटा गया सामान बरामद किया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार ने बताया कि दिनांक 21 मई 2026 को नरहट थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी अनुज चौधरी के पुत्र राहुल कुमार जब कोचिंग से अपनी साइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे, तभी जलालपुर महादलित टोला के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच अज्ञात अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनसे ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और गले से सोने का बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया था तथा तेजी से मंझवे रोड की तरफ फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित के आवेदन के आधार पर नरहट थाना कांड संख्या 156/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

Contents
गया जी के वजीरगंज से दबोचे गए पांचों अभियुक्तचोरी की मोटरसाइकिलें और लूटा गया सामान बरामद
- Advertisement -

गया जी के वजीरगंज से दबोचे गए पांचों अभियुक्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी। विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के सटीक समन्वय से दिनांक 9 जून 2026 को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कारीसोवा गांव निवासी अखिलेश कुमार उर्फ बाजो पिता उपेंद्र सिंह, राहुल कुमार पिता ललन सिंह, अजय कुमार पिता सुबोध पासवान के साथ अंबेदकर नगर खजूरी निवासी मंटू कुमार पिता मुन्ना मांझी और नीतीश कुमार पिता चंद्रशेखर मांझी के रूप में की गयी।

चोरी की मोटरसाइकिलें और लूटा गया सामान बरामद

पुलिस हिरासत में सघन पूछताछ के दौरान सभी अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने झपटमारी में प्रयुक्त दो चोरी की बाइक एवं छीना गया मोबाइल फोन गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चट्टी गुमटी के समीप से बरामद कर लिया। अनुसंधान में यह चौंकाने वाला तथ्य प्रकाश में आया कि अपराधियों के पास से बरामद दोनों बाइक वारिसलीगंज थाना के चोरी के कांडों से संबंधित पाई गईं हैं। इसके अलावा अपराधियों ने लूटा गया सोने का बजरंगबली लॉकेट वजीरगंज बाजार में लगभग 7,000 रुपये में बेच दिया था और उस राशि को आपस में बांट लिया था, जिसे पुलिस ने बरामद सामानों की सूची में शामिल कर लिया । सभी गिरफ्तार अपराधियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: crime khabar, Crime news, NAWADA, Nawada crime, nawada khabar, Nawada news, एसडीपीओ, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, संगत विवाद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ

-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?