नवादा : पटना उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री मीनाक्षी मदन राय और जिला के प्रधान जिला जज श्री आशुतोष कुमार झा ने रूपौ चामुण्डा मंदिर मे पूजा अर्चना किया। दोनों के मंदिर परिसर में पहुंचते ही मंदिर प्रवंध परिषद के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंची मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर परिसर में चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने से उन्हें न केवल शुकुन का अनुभव मिला बल्कि नयी आशा का संचार हुआ। मां आखिर मां होती है। मां धर्म व जाति में नहीं बांधा जा सकता।
उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसकी और विस्तार की आवश्यकता है। मां कामाख्या की तरह यहां का भी विशेष महत्व है। शुभ-निशुंभ काल का साक्षी होना अपने आप में विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने पुनः यहां दुबारा आने का आश्वासन मंदिर प्रबंध समिति को दिया। उनके आगमन से रुपौ में चार चांद लग गया। मंदिर के इतिहास में पहला ऐसा अवसर है जब उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का आगमन हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट