नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय खुरी नदी तट पर संचालित ढाबिया फिजीकल प्रशिक्षण शिविर के सौजन्य से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम फहराने वाले अभ्यर्थियों को समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। ढाबिया बाबा फिजिकल अकैडमी के तत्वाधान में 35 युवक-युवतियों ने बिहार पुलिस-आर्मी एवं अग्नि वीर में सफलता का परचम लहराया है।सभी 35 चयनित युवक- युवती इसी अकादमी में फिजिकल ट्रेनिंग प्राप्त किया था।
अकादमी के प्रशिक्षक पांती गांव निवासी भाई सुजीत कुमार यादव उर्फ छोटू भाई को उपस्थित लोगों ने दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा जिन्होंने इस अकादमी का स्थापना किया और बच्चों में जोश जुनून जज्बा पैदा किया इसके लिए भाई सुजीत यादव जी को दिल से आभार कोटि-कोटि बंदन है।
मौके पर पांती के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय यादव ने सभी सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनि प्रमोद कुमार, विक्रम कुमार, राजीव कुमार बावी, पचरुखी पंचायत मुखिया पति ब्रम्हचारी कुशवाहा समेत उपस्थित दर्जनों लोगों ने सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा के न्यायालय कार्य से बाहर रहने के कारण उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उन्होंने मोबाइल सन्देश के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
भईया जी की रिपोर्ट