नवादा : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस दौरान चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने आरक्षण रोस्टर व नामांकन शुल्क से संबंधित प्रपत्र जारी किया है। जारी प्रपत्र के अनुसार लगभग सभी पदों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है लेकिन महिलाओं के लिए पद आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही नामांकन शुल्क में वृद्धि की गयी है।
जारी पत्र के अनुसार अध्यक्ष, महासचिव, अंकेक्षक व कोषाध्यक्ष पद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है जबकि शेष पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्षों का अनुभव अनिवार्य कर दिया गया है जबकि महासचिव के लिए दस वर्षों का अनुभव अनिवार्य है।
जहां तक नामांकन शुल्क का सवाल है तो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव पद के लिए 1500 सहायक सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए एक हजार रुपए व शेष पदों के लिए 750 रुपए निर्धारित की गयी है। इससे संबंधित सूचना चुनाव पदाधिकारी ने जारी किया है।
भईया जी की रिपोर्ट