By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

2027 तक बनेगा भव्य सूर्य मंदिर, कमेटी विस्तार के साथ निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार

Swatva
Last updated: June 5, 2026 11:56 am
By Swatva 227 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय नगर पंचायत रजौली राज शिव मंदिर, नीचे बाजार परिसर में श्री सूर्य नारायण देव मंदिर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर निर्माण की प्रगति, आय-व्यय का लेखा-जोखा, विकास कार्यों की समीक्षा तथा समिति के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने वर्ष 2027 तक मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Contents
भूमि पूजन से अब तक लाखों रुपये खर्चओडिशा के कारीगरों ने तैयार किए गुंबद और मूर्तियांसर्वसम्मति से हुआ कमेटी का विस्तार2027 तक पूरा होगा मंदिर निर्माणमुख्य शिखर और सिंहासन का होगा निर्माणबैठक में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
- Advertisement -

भूमि पूजन से अब तक लाखों रुपये खर्च

मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 24 अप्रैल 2023 को सूर्य मंदिर का भूमि पूजन किया गया था। 11 जनवरी 2024 तक ढलाई कार्य पूर्ण होने तक कुल 13 लाख 23 हजार 871 रुपये की आय हुई, जबकि 15 लाख 6 हजार 228 रुपये खर्च किए गए। इस प्रकार समिति को 1 लाख 82 हजार 357 रुपये का घाटा हुआ।

ओडिशा के कारीगरों ने तैयार किए गुंबद और मूर्तियां

अध्यक्ष ने बताया कि 1 मार्च 2024 से 30 दिसंबर 2025 तक ओडिशा के कुशल कारीगरों द्वारा मंदिर के दो भव्य गुंबद, डिजाइन कार्य, गर्भगृह निर्माण, 21 देवी-देवताओं की मूर्तियां तथा पूरे मंदिर का प्लास्टर कार्य कराया गया। इस अवधि में 9 लाख 60 हजार 130 रुपये खर्च हुए, जबकि आय 7 लाख 68 हजार 145 रुपये रही। वर्तमान में समिति पर 1 लाख 91 हजार 985 रुपये का बकाया ऋण है।

सर्वसम्मति से हुआ कमेटी का विस्तार

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें राजा सिंह को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार साव को कोषाध्यक्ष, सुमित कुमार बिट्टू को उपकोषाध्यक्ष तथा संदीप कुमार बाना को लेखापाल चुना गया।

- Advertisement -

2027 तक पूरा होगा मंदिर निर्माण

मंदिर समिति के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग और आस्था के बल पर जिले के एक भव्य एवं अनूठे सूर्य मंदिर का सपना साकार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 तक मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्य शिखर और सिंहासन का होगा निर्माण

समिति के सचिव अरबिंद विश्वकर्मा ने बताया कि आगामी चरण में मंदिर के मुख्य शिखर तथा सूर्य भगवान के भव्य सिंहासन का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य भी ओडिशा के अनुभवी और कुशल कारीगरों द्वारा किया जाएगा, जिससे मंदिर की भव्यता और आकर्षण में वृद्धि होगी।

- Advertisement -

बैठक में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

बैठक के दौरान वार्ड संख्या-6 के प्रतिनिधि सुमित सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में छठ पूजा समिति के सचिव अरुण साव, उपकोषाध्यक्ष गौतम ताती, सुरक्षा प्रमुख नवीन कंधवे, जय राम सिंह, राजेश कुमार, बिनय कुमार, राहुल पांडेय, अनुज भदानी, गुड्डू साहू, सुभाष साव, पिंटू चौधरी, कनक सेठ, श्याम सुंदर पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नगर परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक, नगर परिषद अध्यक्ष बैठक से भागे
बिहारी समाज
16 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मां-बेटे को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नगर परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक, नगर परिषद अध्यक्ष बैठक से भागे
बिहारी समाज
16 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मां-बेटे को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
अपराध

हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल

BPSSC द्वारा 29 जुलाई को आयोजित हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा के पेपर…

By Amit Dubey
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
देश-विदेश

मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश

बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान आज शनिवार को तब हैरान रह…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नगर परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक, नगर परिषद अध्यक्ष बैठक से भागे

नवादा : जिले के नगर परिषद,नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर…

By Swatva
बिहारी समाज

16 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मां-बेटे को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

नवादा : करीब 16 वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद वर्ष…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?