-समाज कल्याण विभाग ने डीएम से मांगा बिंदुवार जांच प्रतिवेदन
नवादा : कहते हैं शेर भी शिकार करता है तब छिपकर। लेकिन जिला डीपीओ आइसीडीएस ने ऐसा कुकृत्य किया जैसे लगा हम जो कर रहे हैं उसे अल्लाह भी नहीं देख रहा है। जी हां! यह भी कटु सत्य है कि अल्लाह सामने से नहीं देखता लेकिन इसे देखने के लिए कोई न कोई फरिश्ता अवश्य भेज देता है ताकि गलत कार्यों का पर्दाफाश किया जा सके।
जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल की नजर जब डीपीओ आइसीडीएस द्वारा किये गये फर्जी निरीक्षण पर पड़ी वे सक्रिय हो गये। उन्होंने डीएम समेत तमाम अधिकारियों को आवेदन देकर जांचोपरांत कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया लेकिन सह स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उन्होंने बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग में मामला दर्ज कराया।
सुनवाई के पश्चात समाज कल्याण विभाग ने समाहर्ता से बिन्दुवार जांच प्रतिवेदन की मांग की है। अब एकबार फिर गेंद समाहर्ता के पाले में है जिसे उन्होंने पूर्व में नकार दिया था। ऐसे में उनके अगले कदम का इंतजार हर किसी को रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट