नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में नालंदा से आये दबंगो ने दूसरे के मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। इस बावत पम्पुकल निवासी उदय सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित उदय सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित मेरे मकान पर 26 मई को दोपहर दो बजे के आस पास नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गाँव से आये राजीव कुमार उर्फ़ टुन्नी उर्फ़ अभय सिँह ने अपने दस- बारह गुंडों के साथ हरवे हथियार से लैश होकर घर में घुसकर जबरन मकान खाली करने एवं जान मारने की धमकी दिया।
घर में रखे घरेलू सामग्री को तोड़ फोड़ करते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं फ्रिज सहित सभी समानों को तोड़ फोड़ कर रख दिया तथा हमलोग को घर से भगा दिया है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट