नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना तथा बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम-2026 के प्रावधानों के अनुसार सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत के आधार पर कराया जा रहा है। जिला अंतर्गत कुल 02 नगर परिषद् नगर परिषद्, हिसुआ एवं नगर परिषद्, वारिसलीगंज तथा 01 नगर पंचायत, रजौली में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाना है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.04.2026 को नगर परिषद्, नवादा के लिए पाँच पार्षद सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार प्रखंड सभागार, हिसुआ में नगर परिषद्, हिसुआ के लिए सशक्त स्थायी समिति के तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
निर्वाचन परिणाम इस प्रकार हैं :—
सदस्य संख्या-01
1.मो० इबरार आलम, वार्ड संख्या-16 के वार्ड पार्षद — प्राप्त मत : 10
2.पंकज कुमार, वार्ड संख्या-13 के वार्ड पार्षद — प्राप्त मत : 17 (निर्वाचित)
सदस्य संख्या-02
1.विनोद कुमार, वार्ड संख्या-05 के वार्ड पार्षद — प्राप्त मत : 10
2.अशोक कुमार, वार्ड संख्या-08 के वार्ड पार्षद — प्राप्त मत : 17 (निर्वाचित)
सदस्य संख्या-03
1.सन्ध्या कुमारी, वार्ड संख्या-03 के वार्ड पार्षद — प्राप्त मत : 11
2.मनोज कुमार, वार्ड संख्या-20 के वार्ड पार्षद — प्राप्त मत : 16 (निर्वाचित)
आगामी कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत, रजौली में तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन दिनांक 27.05.2026 को तथा नगर परिषद्, वारिसलीगंज में तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन दिनांक 29.05.2026 को संपन्न कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।
भईया जी की रिपोर्ट