नवादा : अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर की अध्यक्षता में गौशाला विकास समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वारिसलीगंज गौशाला की वर्तमान स्थिति, अतिक्रमण एवं पुनर्संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि गौशाला की कुल 3.40 एकड़ भूमि में से 2 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमित है तथा भवन जर्जर अवस्था में है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण मुक्त कर गौशाला को पुनः कार्यशील बनाया जाए एवं समाजसेवियों को जोड़कर समिति को सशक्त किया जाए।
संबंधित पदाधिकारियों को गौशाला समिति के सचिव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट