नवादा : जिले में फर्जी अधिवक्ताओं व पत्रकारों की बाढ़ सी आ गयी है। हालात यह है कि हर कोई भ्रम में जी रहा है। लोगों असली व नकली में फर्क करना मुश्किल हो रहा है। इस बावत बार कॉन्सिल आफ इंड़िया के अध्यक्ष श्री मनन कुमार मिश्रा का मानना है कि देश में 30 से 40 प्रतिशत फर्जी वकील कोर्ट में काम कर रहे हैं जो गंभीर मामला है। इससे नवादा सिविल कोर्ट भी अछूता नहीं है।
नवादा में भी सैकड़ों फर्जी अधिवक्ता काला कोट पहनकर अधिवक्ता की सीट पर बैठकर वकील के रूप में काम कर रहे हैं और असली अधिवक्ता का अंश खा रहे हैं। नवादा मे देखा जा रहा है कि कोर्ट में फर्जी वकील कुर्सी पर जमे रहते हैं और असली वकील खड़े हो कर काम कर रहे हैं। कहीं रोक टोक नहीं है। ला कॉलेज के छात्र भी काला कोर्ट पहनकर ट्रेनिंग के नाम पर वकील का ड्रेस पहनकर कर न्यायालय व जनता को मुर्ख बना रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट