नवादा : नगर पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया। व्यस्त बाजार इलाके में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही एक महिला से बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गया। घटना के बाद नगर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, बाइक सवार बदमाश फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बाइक सवार अपराधियों ने महिला का पीछा किया और मौका मिलते ही बैग छीनकर फरार हो गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। वैसे पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत
जिले में हाल के दिनों में चोरी, लूट, हत्या, रंगदारी और छिनतई की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजार इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट