नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र में सबसे दूर सबसे पहले जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत पशुपालन विभाग द्वारा जनजाति क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में हरदिया पंचायत की चोरघरवा में जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं जागरूकता हेतु पशु चिकित्सा दल ने अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान 17 जनजाति पशुपालक परिवार के कुल 89 पशुओं का उपचार किया गया तथा पशुओं एवं मुर्गियों में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं जागरूकता प्रदान की गई।
पशुपालकों को समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई साथ ही कृमिनाशक दवा का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा दल का नेतृत्व डॉ0 रेषु कुमार एवं डॉ0 अभय कुमार के द्वारा किया गया, साथ में परिचारी रामप्रवेश कुमार एवं मैत्री कर्मी अशोक प्रसाद की सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। स्थानीय जनजाति पशुपालकों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनजाति क्षेत्रों के लिए लाभकारी बताया। 
मौके पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी रजौली एवं जीविका के अधिकारीगण उपस्थित थे। वही कार्यक्रम के पदाधिकारीयों ने बताया कि सड़क का स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क की स्थिति ठीक रहती तो हम लोग प्रत्येक दिन जंगली क्षेत्रों में जाकर पशुओं का चिकित्सा कर पाते। पशुओं को गर्मी के दिनों में पानी पीने में कठिनाई न हो इसके लिए पहाड़ी चापाकल लगाने की बात कही।
भईया जी की रिपोर्ट