-कौआकोल पुलिस ने आंती गांव से किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप कॉल के जरिए मांगा था पैसा
नवादा : जिले में पुलिस ने व्यवसायी से 12 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। कौआकोल थाना पुलिस ने आरोपी सुजल कुमार को आंती गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुजल कुमार ने एक बड़े व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 12 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इंकार करने पर हत्या समेत अपहरण की धमकियां दी थी।
इस प्रकार के कई काल व्हाट्सएप के माध्यम से कर परेशान कर रहा था। सूचना थाने में दर्ज कराई गयी थी। सूचना के आलोक में एसपी अभिनव धीमान ने एसआईटी का गठन किया था। तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की तबीयत