-मुखिया ने डीएम से लगायी गुहार
नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय सह पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य बाधित है। ऐसा बालू अभिकर्ता की दबंगई के कारण हो रहा है। इस बावत मुखिया ने डीएम को आवेदन देकर बालू अभिकर्ता की दबंगई पर अंकुश लगाने के साथ निर्माण कार्य का रास्ता प्रशस्त करने की गुहार लगायी है।
मुखिया अनुज सिंह का आरोप है कि बालू अभिकर्ता द्वारा पंचायत सरकार भवन के लिए आवंटित भूमि पर जबरन बालू का भंडार कर दिया गया है। ऐसे में निर्माण कार्य आरंभ कर पाना संभव नहीं है। बालू अभिकर्ता से बार बार अनुरोध के बावजूद बालू का उठाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएम को आवेदन देकर अभिकर्ता द्वारा जमा किये गये बालू भंडार से संबंधित भूमि को मुक्त कराने की गुहार लगायी है।
भईया जी की तबीयत