-डीएम से जांच की गुहार
नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अविनाश कुमार पर बस पड़ाव में गलत तरीके से निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मुख्य पार्षद ने बताया कि 15 मई को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मुझे फोन पर जानकारी दी गई थी कि डीएम साहब बस पड़ाव का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं और मुझे भी बुलाया गया है।
सूचना मिलने पर जब मैं वहां पहुंचा तो कोई भी अधिकारी निर्माण स्थल पर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने बताया कि बस पड़ाव का मनमाने तरीके से ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में जब कार्यपालक पदाधिकारी को पूछा तो उनका कहना था कि काम हम करवा रहे हैं इसमें आपका कोई अधिकार नहीं है।
इस संबंध में मैंने वरीय पदाधिकारी को लिखित शिकायत किया हूं। मुख्य पार्षद ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नल जल में कई जगह पर पेयजल के लिए वार्डों में बोरिंग करवाया गया है जहां के लोगों को उस बोरिंग से आज तक जल की आपूर्ति नहीं की गई है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने डीएम को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद ने यह भी बताया की बोरिंग करने वाले ठेकेदार द्वारा धमकी दिया जा रहा है उन्होंने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
भईया जी की रिपोर्ट