नवादा : जिले के रजौली प्रखंड जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में प्रखंड जदयू सचिव अनिल प्रसाद दांगी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष कारू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा में एमएलसी प्रतिनिधि सह जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय यादव, नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, प्रखंड किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष मनोज आदर्शी, रजौली पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, धमनी पंचायत अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, युवा जदयू उपाध्यक्ष मंटू सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष साबिर अली समेत कई कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए!
एमएलसी प्रतिनिधि ने प्रखंड सचिव के पथ दुर्घटना में असामयिक निधन को दल के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। कार्यकर्त्ताओं ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
भईया जी की रिपोर्ट