नवादा : डीएम रवि प्रकाश ने जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल का मोबाइल नम्बर एक बार फिर से ब्लाक कर दिया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है। इसके पूर्व एक बार विभाग स्तर से खुलवाया गया था। पुनः बंद कर दिया गया।आरटीआई कार्यकर्ता का मानना है कि जिला पदाधिकारी को नागरिकों के प्रति ANSWERABLE होना है।
जिला में कोई ईश्वर का रूप धारण नहीं किए हैं।नागरिकों के प्रति जवाबदेह होना डीएम के दायित्व में शामिल है। मुख्य सचिव बिहार के आदेशालोक में ऐसे पदाधिकारी को जिम्मेदारी का एकबार फिर से पाठ पढ़ाया जाएगा। बता दें इसी प्रकार की स्थिति निष्पक्ष पत्रकारों का है। उनके मोबाइल को या तो उठाना मुनासिब नहीं समझते या फिर ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाता है। ऐसे में उनकी मंशा का पता चलता है कि वे कितनी ईमानदारी से काम करते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट