नवादा : जिला परिवहन विभाग एक बार फिर नाबालिग चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शहर के हर चौक-चौराहों पर वाहन जांच किया जा रहा है।
समाहरणालय के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय के नेतृत्व में वाहन जांच किया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस एवं त्रुटिपूर्ण कागजात वाले टोटो चालकों पर कार्रवाई की गई और उनसे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने नाबालिग चालकों को सख्त हिदायत दी कि अगली बार से अगर टोटो चलाते पकड़े जाते हैं तो गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट