नवादा : मगध आईजी विकास वैभव नवादा पहुंचे। इस दौरान उन्हें समाहरणालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में पुलिस पदाधिकारी के साथ उन्होंने विस्तृत बैठक की। बैठक में उन्होंने क्राइम कंट्रोल, विधि व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने, थाने की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं और बेहतर बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होती है तो उस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बालू एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करें।मौके पर एसपी अभिनव धीमान, मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक, सदर एसडीपीओ-1 हुलास कुमार, सदर एसडीपीओ-2 राहुल कुमार के साथ सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट