By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

नवादा में सनकी पति ने पत्नी और साले को चाकू से गोदकर मार डाला

Amit Dubey
Last updated: July 4, 2026 2:29 pm
By Amit Dubey 43 Views
Share
3 Min Read
नवादा, पति, चाकू घोंपा, पत्नी, साला, हत्या, वारिसलीगंज
SHARE

नवादा के वारसलीगंज थानांतर्गत खानापुरा गांव में बीती रात ससुराल आए एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और साले की चाकू से गोद कर जान ले ली। आरोपी पति का नाम चंद्रमौली सिंह बताया जाता जिसने इस कांड को अंजाम देने के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। घटना बीती रात तब घटी जब मामूली विवाद के बाद चंद्रमौली सिंह ने अचानक अपनी पत्नी पूजा कुमारी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक लगभग 12 वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हमले के दौरान अपनी बहन को बचाने के लिए चंद्रमौली का साला नीतीश बीच में आया तो चंद्रमौली ने उसे भी गोद डाला। पूजा की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई नीतीश ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति चंद्रमौली ने पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार खानपुरा निवासी उपेंद्र सिंह ने वर्ष 2018 में अपनी बेटी पूजा कुमारी की शादी इसी थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के रहने वाले चंद्रमौली सिंह से बड़े धूमधाम से की थी। दोनों के रिश्ते शुरू के कुछ दिनों तक तो ठीक रहे और उन्हें एक तीन साल की बेटी भी है। परंतु बाद में दोनों पति—पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। बताया जाता है कि चंद्रमौली अपनी पत्नी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करता था। मृतक पूजा कुमारी के पिता उपेंद्र सिंह ने अपने दामाद चंद्रमौली सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उनका दामाद और बेटी के ससुराल वाले अक्सर 10 लाख रुपये की डिमांड करते हुए पूजा से विवाद किया करते थे। दो दिन पूर्व फिर विवाद होने पर पुलिस की मदद से पूजा को उसके मायके लाया गया था। मायके में पूजा अपने कमरे में सो रही थी, तभी चंद्रमौली सिंह अचानक वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर मार डाला।

पूजा के पिता ने बताया कि बेटी की चीख सुनकर उसका भाई नीतीश उसे बचाने आया तो चंद्रमौली ने उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गया। परिजनों ने पूजा और नीतीश को पावापुरी मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। बाद में इलाज के दौरान नीतीश की भी मौत हो गई।मृतका पूजा के शरीर पर चाकू के करीब 12 गहरे निशान मिले हैं। वारसलीगंज पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस फिलहाल आरोपी पति के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और वैज्ञनिक अनुसंधान के जरिये मामले की तहकीकात की जा रही है।

TAGGED: चाकू घोंपा, नवादा, पत्नी, वारिसलीगंज, सनकी पति, साला, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन को ले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
नवादा पुलिस में रहे, युवा और ऊर्जावान पुलिस पदाधिकारी के कंधों पर पटना यातायात की जिम्मेदारी
बिहारी समाज
शादी का गिफ्ट या शराब का ‘सुपरफास्ट’ हथियार?
बिहारी समाज
नूतन उदया फाउंडेशन ने चिकित्सकों का किया सम्मान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन को ले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
नवादा पुलिस में रहे, युवा और ऊर्जावान पुलिस पदाधिकारी के कंधों पर पटना यातायात की जिम्मेदारी
बिहारी समाज
शादी का गिफ्ट या शराब का ‘सुपरफास्ट’ हथियार?
बिहारी समाज
नूतन उदया फाउंडेशन ने चिकित्सकों का किया सम्मान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन को ले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने की समीक्षा

नवादा : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभावित टीबी मरीजों की…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा पुलिस में रहे, युवा और ऊर्जावान पुलिस पदाधिकारी के कंधों पर पटना यातायात की जिम्मेदारी

नवादा : पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने पिपिंग सेरेमनी में परि.डीएसपी पौरुष…

By Swatva
बिहारी समाज

शादी का गिफ्ट या शराब का ‘सुपरफास्ट’ हथियार?

नवादा : जिले के रजौली में शराब तस्करी का ऐसा मामला सामने…

By Swatva
बिहारी समाज

नूतन उदया फाउंडेशन ने चिकित्सकों का किया सम्मान

नवादा : नूतन उदया फाउंडेशन की ओर से नगर के अस्पताल रोड…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?