नवादा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयुक्त द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। अब पूर्व निर्धारित तिथि 11 जुलाई के बजाय 16 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। हालांकि, प्रशासन के अनुसार चुनाव से जुड़े बाकी के कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी समेत अन्य सभी प्रक्रियाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत ही पूरी की जाएंगी।
दरअसल, अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा ने मतदान की पुरानी तारीख (11 जुलाई) पर लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए इसमें बदलाव की मांग की थी। उनका कहना था कि 11 जुलाई को अवकाश (छुट्टी) है और संघ के चुनाव इतिहास में आज तक कभी भी छुट्टी के दिन मतदान नहीं कराया गया है। उन्होंने मानना था कि अवकाश के दिन ग्रामीण इलाकों या दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले अधिवक्ताओं के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना बेहद मुश्किल होगा, जिससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है।
पूर्व महासचिव की इस व्यावहारिक मांग को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयुक्त ने इसमें संशोधन की मंजूरी दे दी। और अब नए संशोधित आदेश के अनुसार मतदान और उसके बाद होने वाली मतगणना की तारीखों को बदल दिया गया है। हालांकि, चुनाव से जुड़े बाकी के कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी समेत अन्य सभी प्रक्रियाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत ही पूरी की जाएंगी। तारीख में हुए इस बदलाव के बाद अब अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने नए सिरे से अपनी चुनावी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं।
भईया जी की रिपोर्ट