नवादा : बेखौफ बदमाशों ने महिला के शरीर में कई गोलियां दाग दी, महिला की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उड़ीसा गांव के पास की बताई जाती है। मृतक महिला वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्व० विवेकानंद कुमार की पत्नी ममता देवी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में दहसत का माहौल कायम है।
3 जुलाई को पति के हत्या मामले में देनी थी गवाही
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ममता देवी के पति विवेकानंद को 2018 में अपराधियों ने घर घुसकर शरीर में कूल 18 गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में गांव के ही 12 लोगों के साथ ही 4 अज्ञात पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था। इस हत्याकांड में 3 जुलाई को न्यायालय में ममता देवी की गवाही थी। इससे पहले ही बदमाशों ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2018 को जमीनी विवाद में पति की हुई थी हत्या
घटना की सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन दहशत में है। मृतका के परिजन का कहना है की जमीनी विवाद को लेकर पहले 2018 में मृतका ममता देवी के पति विवेकानंद सिंह को घर में घुस कर शरीर में 18 गोली मार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। अब उसकी पत्नी को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के राजेंद्र सिंह का पुत्र अनिल सिंह से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। घटना के बाद से ही परिवारों में खौफ के माहौल के साथ चीख पुकार कायम है।
भईया जी की रिपोर्ट