नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के तपसीपुर गांव में बिजली के पोल से निकली चिंगारी से घर में भीषण आग लग गई जिससे घर में रखे कई सामान जल कर खाक हो गए । गृह स्वामी सुखदेव यादव ने बताया कि उनके परिवार के लोग घर पर नहीं थे तभी घर के बगल से गुजर रही बिजली की तार से चिंगारी निकली और घर के एक कमरे में रखे गोबर के उपले पर चला गया जिससे घर में आग लग गई।
आगलगी की घटना की सूचना ग्रामीणों ने धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना स्थल पर बुलाया जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में लोगों के द्वारा ट्रांसफार्मर से चाइनीज तार द्वारा बिजली को घर तक ले जाया गया है जो जीर्ण शीर्ण हालत में हैं । यदि विभाग द्वारा मोहल्ले के भीतर बिजली की मोटी तार को सप्लाई दे दिया जाय तो इस प्रकार की समस्या से लोगों को निजात दिलाया जा सकता है।
भईया जी की रिपोर्ट