By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Amit Dubey
Last updated: June 16, 2026 12:26 pm
By Amit Dubey 174 Views
Share
3 Min Read
मुजफ्फरपुर, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, लूट
SHARE

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर बीती देर शाम अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की ओपी अंतर्गत माधोपुर चौक के पास अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी से लूट करने के इरादे से गोली मारी। हत्या के बाद अपराधी व्यवसायी के पास से गहनों से भरा थैला भी लूटकर फरार हो गए। कारोबारी को सीने और कमर में गोली लगी जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। मृतक की पहचान कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के आभूषण व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे देर शाम दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे और उनके पास दुकान के कीमती जेवरातों से भरा एक झोला भी था।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ 24 घंटों में कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के कुछ ही समय बाद हुई इस वारदात ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधी आभूषण व्यवसायी का उसकी दुकान से ही पीछा कर रहे थे। व्यवसायी अपने घर पहुंचने ही वाले थे कि रास्ते में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और आभूषण लूटकर फरार हो गए। विदित हो कि मुख्यमंत्री ने कल सोमवार को ही गया में कहा था कि अधिकांश अपराधी बिहार छोड़ चुके हैं और जो बचे हैं, उनके खिलाफ पुलिस 24 घंटे में सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री के इस बयान के कुछ ही समय बाद मुजफ्फरपुर में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लूट, आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वारदात को कारोबारी के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। इस दौरान वहां करीब 4—5 गोलियों की आवाज सुनी गई। मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने इस लूट और हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। गौरतलब है कि माधोपुर सुस्ता चौक पर पिछले वर्ष भी आभूषण व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार की दुकान से अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 18 लाख रुपये के गहनों की लूट की थी। उस मामले में भी पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।

TAGGED: मुजफ्फरपुर, लूट, व्यवसायी, स्वर्ण, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई

नवादा : राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा…

By Swatva
बिहारी समाज

इरकॉन कम्पनी का रेलवे में भ्रष्टाचार

नवादा : किउल–गया रेलखंड के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन सब-प्लेटफॉर्म के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?