समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का आज बुधवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक सपा मुखिया अखिलेश के सौतेले भाई थे। दोनों भाइयों के रिश्ते हमेशा दूरी और सम्मान के बीच झूलते नजर आए। प्रतीक यादव और अखिलेश यादव का रिश्ता हमेशा से थोड़ा अलग रहा। एक तरफ अखिलेश यादव सक्रिय राजनीति में रहे और समाजवादी पार्टी की कमान संभाली, वहीं प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाकर बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पत्नी अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में नहीं थीं। फिलहाल प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत की असल वजह क्या है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे हुए हैं। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पत्नी अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में नहीं थीं। प्रतीक यादव ने कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पोस्ट से तहलका मचाया था और पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कह दी थी। लेकिन महीने भर बाद ही प्रतीक ने खुद रिश्तों में सुधार का संकेत देते हुए ऑल इज वेल वाला पोस्ट किया था।
सूत्रों के अनुसार प्रतीक यादव को 15 दिन पहले गंभीर हालत में लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उस समय तीन दिन बाद ही उनकी स्थिति सुधर गई और वे अस्पताल से बिना छुट्टी लिए ही घर लौट आए।
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।प्रतीक यादव ने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। वे राजनीति से दूर रहे और अपने पेशेवर जीवन में रियल एस्टेट और फिटनेस के व्यवसाय से जुड़े थे। लखनऊ में उनका जिम ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से प्रसिद्ध था।