मोतिहारी में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मोतिहारी मेयर के पति और उनसे जुड़े आरजेडी और जनसुराज के नेताओं के घर रेड डाली। पुलिस की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। भू-माफियाओं के खिलाफ इस रेड के दौरान मोतिहारी पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने भूमि माफियाओं के अलग-अलग ठिकानों से कई दस्तावेज और हथियार भी बरामद किये। जानकारी के अनुसार पुलिस को भू-माफिया और मोतिहारी की मेयर के पति देवा गुप्ता के करीबी चूमन पटेल के घर से नागालैंड निर्मित अवैध हथियार मिला है। इसके अलावा, देवा गुप्ता के मौसा के घर से कई दस्तावेज भी मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के बड़े भू-माफिया, राजद के बड़े नेता और मोतिहारी मेयर के पति देवा गुप्ता, जनसूराज के नेता नीरज सिंह सहित 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी, मनी लांड्रिंग, हेराफेरी, धोखाधड़ी, जबरन जमीन कब्जा, धमकाने सहित विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक साथ सभी के घरों पर रेड की है।
दरअसल मोतिहारी में संगठित अपराध, रंगदारी और भू माफिया के खिलाफ एसपी स्वर्ण प्रभात की कार्रवाइयों के चलते भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में मेयर प्रीति कुमारी और उनके पति देवा गुप्ता समेत 19 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। मेयर पति देवा गुप्ता के करीबी सहित 12 लोगों के ठिकानों पर पुलिस ने बीती रात रेड की। इसमें भू माफिया देवा गुप्ता के करीबी चूमन पटेल के घर से नागालैंड का अवैध हथियार बरामद हुआ। इसके अलावा, देवा गुप्ता के मौसा के घर से भी कई दस्तावेज मिले हैं।
एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोतिहारी में भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें मेयर और उनके पति सहित 19 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। कार्रवाई के दौरान देवा गुप्ता के करीबी चूमन पटेल के घर से नागालैंड का अवैध हथियार और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। अवैध हथियार किसी और के नाम पर थे। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में और गहराई से जुटी हुई है। यह भी कहा गया कि पुलिस ने कई वित्तीय लेन-देन से संबंधित अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। मोतिहारी पुलिस ने कुल 13 स्थानों पर रेड की। मुफस्सिल, गोविंदगंज, छतौनी और चिरैया थाना इलाकों में पूरी टीम ने रात भर रेड की।